दो मजदूरों की मौत निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से...
त्वरित ख़बरें -सत्यभमा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations