दीपावली पर वृद्धजनों के संग खुशियाँ बाँटने पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा, 04 अक्टूबर 2024/- दीपावली के शुभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणवीर शर्मा ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कंतेली कसार के वृद्धा आश्रम का दौरा किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ज्योति सिंह भी उपस्थित रहीं। सभी अधिकारियों ने वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर शर्मा अपने साथ फल और मिष्ठान लेकर आए, जिनसे उन्होंने वृद्धजनों का मुंह मीठा कराया। साथ ही दीपावली के उपहार स्वरूप गिफ्ट हैंपर भी भेंट किए। वृद्धजनों की खुशी का ख्याल रखते हुए उन्होंने उनकी आग्रह पर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस सौहार्दपूर्ण भेंट ने वृद्धजनों के बीच खुशियों का माहौल बना दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations