धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामतराई में देह व्यापार की आशंका पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और 12 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
दो DSP के नेतृत्व में दी गई दबिश
जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। सोमवार देर रात दो DSP के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस ने संबंधित ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
18 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और 12 पुरुषों को हिरासत में लेकर अर्जुनी थाने लाया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यहां लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था या नहीं।
फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक रूप से देह व्यापार की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Facebook Conversations