धीरी समूह जल प्रदाय योजना में शामिल 24 ग्रामों में सुबह और शाम की जा रही जलापूर्ति
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव 13 जून 2022। धीरी समूह जल प्रदाय योजना में शामिल 24 ग्रामों में 1 जून 2022 से दोनों समय सुबह और शाम जलापूर्ति की जा रही है। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव को निर्देशित कर दोनों विभागों को मोंगरा जलाशय से ईरा स्थित इंटेकवेल तक पानी पहुंचाने हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके फलस्वरूप मोंगरा जलाशय से 28 मई 2022 को ईरा-झोला एनीकट में पानी भरने के पश्चात् 1 जून 2022 से पुन: दो बार पेयजल प्रदाय शुरू हो सका। जनसामान्य को पेयजल की सुविधा मिलने से ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है|

|Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations