धामनसरा पहुँचे युवा नेता निखिल द्विवेदी, रामायण श्री राम चंद्र जी के सम्पूर्ण जीवन का किया दर्पण ..
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनादगांव- विधानसभा के ग्राम धामनसरा गांव के उपसरपंच व युवा कांग्रेस के महासचिव कीरित पटेल की सुपुत्री के नामकरण संस्कार औऱ मानस भजन  कार्यक्रम में युवा नेता निखिल द्विवेदी ने सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं  प्रेषित की। संगम मानस परिवार ग्राम सुरगी,राजनांदगांव के द्वारा रामायण, मानस भजन की प्रस्तुति दी।युवा नेता निखिल द्विवेदी ने रामायण राम चरित्र  मानस गान श्रवण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम चरित मानस गान  भगवान श्री राम चंद्र जी के सम्पूर्ण जीवन का दर्पण है । उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।द्विवेदी  ने आगे कहा कि भगवान श्री राम चंद्र जी का नव निहाल हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश ही है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राम गमन पथ निर्माण कराया और ग्राम,ब्लाक,जिला,प्रदेश स्तरीय रामायण महोत्सव कराया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने रामायण महोत्सव कराकर सम्पूर्ण प्रदेश व देश मे भगवान श्री रामचन्द्र जी सम्पूर्ण जीवन चरित्र को लोगो के बीच मे प्रस्तूत किया। इस दौरन एन एस यु आई जिलाध्यक्ष अमर झा,युवा नेता रवि साहू, योगेंद्र दास वैष्णव पूर्व जनपद सदस्य, डामन वैष्णव,सुनील कोठरी एवं अन्य ग्रामीण जन  मौजूद रहे ।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations