डबराभाट में मंगल आरती व पंथी नृत्य के साथ सतनाम मेले का समापन हुआ...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बरबसपुर| ग्राम डबराभाट में सतनाम मेले का आयोजन किया गया। इसमें समाज के प्रमुख भंडारी, छड़ीदार और महंत गुरुओं ने कार्यक्रम की शुरुआत की थी। गांव में सतनाम शोभायात्रा निकाली गई। तीन दिन तक गांव में सतनाम की गूंज सुनाई दी। शनिवार को तीन दिवसीय सतनाम मेले का समापन हुआ। इस दौरान धर्मगुरु विजय कुमार, गुरु दीदी प्रियंका का आगमन हुआ। उन्होंने समाज में एकजुटता बनाए रखने प्रेरित किया। साथ ही समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया, ताकि समाज नशे से दूर रहकर आगे बढ़ सके। विभिन्न कलाकारों ने पंथी नृत्य के माध्यम से गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में सेवा समिति डबराभाट के अध्यक्ष जवाहर लाल बघेल, भंडारी रामविलास पात्रे, विसराम बंजारे, साहेब दास अहिरे, रामा कोशले, गनेश पात्रे, निर्मल घृतलहरे का सहयोग रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations