राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र रामटेके ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि इससे जहां भारतवासियों का सीना चौड़ा हुआ है वही भारत की साख इस सफलता से विश्व में बढ़ी है इसके लिए रामटेके ने इसरो सहित देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह तभी संभव हुआ है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित भाजपा सरकार केंद्र की भाजपा सरकार ने वैज्ञानिकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। आज विश्व की बड़ी-बड़ी शक्तियां भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है। तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल नीतियों की वजह से है।
रामटेके ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से देश के बच्चा-बच्चा तिरंगा थाम खुशियां मना रहा है। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से पहले पूरी दुनिया नजरें गड़ाए हुए था। ऐसे में अब मून मिशन के सफल होने पर भारत और इसरो को बधाईयां आ रहे है।

Facebook Conversations