11 अक्टुबर 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर सैफई जाएंगे. सीएम योगी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. सीएम योगी आज सैफई में नेताजी के अंतिम दर्शन करेंगे.
बता दें कि सीएम योगी सोमवार को सैफई में नेताजी के पैतृक आवास पहुंचकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धाजंलि दी थी. बता दें, नेताजी का आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा. नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने कई VVIP लोग आ रहे हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
गौरतलब है कि धरतीपुत्र मुलायम पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे भर्ती थे. रविवार 2 अक्टूबर का अचानक उनकी हालत काफी खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें मेदांता के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था. जहां पर वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज चला. कल उन्होंने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली.

Facebook Conversations