चिकित्‍सकीय परामर्श और जांच कर लाभ उठा रहे ग्रामीण
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनंदगांव

राजनांदगांव।आमाटोला में सियान जतन शिविर योजना के तहत लगातार उच्‍च चिकित्‍सकीय परामर्श और जांच सहित नि:शुल्‍क दवाई वितरण किया जा रहा है। आयुष चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. इकबाल हुसैन व शासकीय आयुर्वेद औषधालय में कर्मियों ने इन शिविरों के आयोजन को लेकर सक्रियता दिखाई है। 

छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्‍वकांक्षी योजना सियान जतन शिविर का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयुष चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. इकबाल हुसैन ने बताया कि आमाटोला में योजना के तहत दंत चिकित्‍सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में दर्जनों ग्रामीण वृद्धजनों ने दंत चिकित्‍सा का नि:शुल्‍क लाभ लिया। सुन्दरा डेंटल कॉलेज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दांतों की सफाई और दवाईयों का भी नि:शुल्‍क वितरण किया गया। 

डॉ. हुसैन ने बताया कि इससे पूर्व यहां नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण व चश्‍मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शिविर से क्षेत्रीय वृद्धजन को बड़ी सुविधा और उच्‍च चिकित्‍सकिय परामर्श का लाभ मिल रहा है। आवश्‍यक दवाईयों के नि:शुल्‍क वितरण का अब तक लाभ अब तक दर्जनों हितग्राहियों को प्राप्‍त हुआ है। उन्‍होंने शिविर में सहभागी बने सुन्दरा डेंटल कॉलेज के चिकित्‍सकों व स्‍टॉफ का आभार जताया है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations