राजनांदगाव – प्रशिक्षण भवन बनाने के नाम पर एक निर्दोष वृक्ष की जान लेने का मामला सामने आया है, और वो भी ऐसे दिन जहाँ क्षेत्र की दबंद विधायक छन्नी चंदू साहू का जन्मदिन हो, गुड फ्राईडे का सरकारी छुट्टी हो, और बिना एसडीएम अनुमति के महिला बाल विकास विभाग के सामने एवं विधायक निवास से लगा हुआ वर्षो पुराना हरा भरा वृक्ष को काटने का साजिश रची गई, जिसको अमलीजामा पहनाने बकायदा जनपद के एक इंजीनियर को लगाया गया, जिनके द्वारा निर्दोष वृक्ष की कटाई करवाई जा रही थी |
वृक्ष काटने की सूचना जैसे तैसे मिडिया के साथियों तक पहुची तो मिडिया कर्मी उक्त स्थल पर पहुचे, जहाँ मिडिया कर्मियों द्वारा उपस्थित इंजीनियर कश्यप से पूछा गया कि यह हरे भरे वृक्ष को क्यू काटा जा रहा है, जिस पर इंजीनियर द्वारा जवाब दिया गया, कि छुरिया तहसीलदार की अनुमति प्राप्त है, जब अनुमति की प्रति मांगी गई तो उक्त इंजीनियर मिडिया कर्मियों के साथ बहस में उतर गए, उसी दौरान इंजीनियर द्वारा एक अनुमति की कापी अपने मोबाईल में दिखाया और एक मिडिया कर्मी के वाट्सएप में सेंड भी किया |
उक्त इंजीनियर के द्वारा भेजा एवं दिखाया गया वृक्ष काटने की अनुमति महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमलवती मरकाम द्वारा जारी किया गया था, जबकि राजस्व भूमि में लगा हुआ वृक्ष को काटने की अनुमति एसडीएम राजस्व को होता है |
गुड फ्राईडे सरकारी छुट्टी के दिन रची गई वृक्ष काटने की साजिस,?
जहाँ एक ओर गुड फ्राईडे के चलते पूरे सरकारी कार्यालयों में ताला जड़ा हुआ है वही वर्षो पुरानी वृक्ष की कटाई करने सरकारी छुट्टी के दिन सरकारी व्यक्ति द्वारा कराया गया, वृक्ष कटने की जानकारी पर जब मिडिया पहुची तो जिन्दा वृक्ष को कटवाने वाला जनपद के इंजीनियर मिडिया से ही उलझने लगा, मिडिया ने इंजीनियर से सवाल किया कि किसके अनुमति से वृक्ष कट रहा है, तो कहने लगा तहसीलदार के अनुमति से, जब अनुमति की कापी मांगी गई तो परियोजना अधिकारी द्वारा जारी अनुमति दिखाई, अब सवाल यह है कि क्या महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी वृक्ष काटने की अनुमति दे सकते है,?
बहरहाल – एक बिल्डिंग निर्माण के लिए वर्षो पुरानी वृक्ष को काटा जाना वो बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति बैगैर वो भी सरकारी छुट्टी के दिन सरकारी कर्मचारी द्वारा कितना सही है,
विधायक छन्नी के जन्मदिन पर निर्दोष वृक्ष की गई जान, क्या होगी दोषियों पर कार्यवाही या मिलेगा उन्हें अभय दान,?
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के जन्मदिन पर उनके कार्यकर्ता एक ओर पौधा रोपण कर रहे है तो वही उनके छुरिया सरकारी आवास से लगा हुआ वर्षो पुराने वृक्ष को काट दिए गए, वृक्ष काटने की वजह सिर्फ इतना है कि जिस जगह में वृक्ष वर्षो से अपनी छाव दार हरे भरे पत्तो से इन्ही हत्यारों को इस भीषम गर्मी तेज दूप से बचा कर ठंढी हवा और छाव देती थी, उन्हें काट कर ये हत्यारे वहा बिल्डिंग बनवाना चाह रहे है,? अब देखना होगा कि विधायक महोदया ऐसे गुन्हेगार अधिकारियो पर क्या कार्यवाही करवा पायेगी या उन दोषी अधिकारियो को अभयदान मिल गायेगा यह देखने वाली बात होगी,?
इस मामले पर एवं इंजीनियर कश्यप के कहे अनुसार कि तहसीलदार छुरिया से अनुमति लिया गया है, इस संदर्भ में तहसीलदार श्रीमति अनुरिमा किंडो से फोन पर जानकारी ली गई, जिसपर उनके द्वारा अनुमति नहीं देने की बात कही गई, एवं कहाँ गया कि वृक्ष काटने की अनुमति मै भी नहीं दे सकती यह अधिकार एसडीएम राजस्व का है अगर उनके अनुमति बैगैर वृक्ष को काटा जा रहा है तो वह विधिसम्मत नहीं है |


Facebook Conversations