छत्तीसगढ़ में बीते पांच साल में हुआ अभूतपूर्व विकास...जनता से किया वायदा सरकार ने किया पूरा - मल्लिकार्जुन खडग़े
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े...ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन को किया संबोधित.....

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख रूपए की सामग्री का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर खडग़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूं, जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासियों को वनाधिकार दिया गया। खडग़े ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रूपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत प्रशंसा की।

Image

खडग़े ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढऩे का कार्य शुरू हुआ। बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई।खडग़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल, सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरू घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह गजानंद माधव मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हंू। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रूपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने निर्णय किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है, उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं, जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें मकान दिलाएंगे।

Image

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया गया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुन: आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सुश्री कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तथा संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, सांसद बस्तर दीपक बैज, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर  इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़  भुनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चन्दू साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव नवाज खान, अध्यक्ष श्रीमती रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा श्रीमती गुंजा साहू, समाजसेवी पदम कोठारी, पार्षद  कुलबीर छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी राहुल भगत, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations