छत्तीसगढ़ में 166 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर : आधी रात जारी हुआ आदेश...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 166 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने बुधवार रात 12:30 बजे यह आदेश जारी किया है। जिसमें रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, बिलासपुर जैसे शहरों के नगरीय निकायों के कर्मचारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है कि उनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं।

पोस्टिंग पर चुनावी चर्चा

साल के आखिर में नगरीय निकाय चुनाव प्रदेश भर में होने हैं। ऐसे में जिन अधिकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनकी नई पोस्टिंग को लेकर यह भी चर्चा है कि चुनाव को ध्यान में रखकर यह किया गया है। चर्चा है कि कुछ और अधिकारी कर्मचारियों का भी ट्रांसफर हो सकता है, जो लंबे समय से एक ही निकाय में जमे हुए हैं। विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations