रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बलरामपुर में नदी-नाले उफान पर
लगातार बारिश के चलते बलरामपुर जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में पानी का बहाव तेज होने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।
बादलों से ढका मैनपाट
सरगुजा संभाग के मैनपाट में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां पूरा इलाका बादलों से ढका नजर आया। बारिश और बादल छाने से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है।
मनेंद्रगढ़ में पुलिया टूटी
भारी बारिश का असर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां बारिश के कारण एक पुलिया टूट गई। इससे आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Facebook Conversations