छात्रवृत्ति हेतु लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

राजनांदगांव । जिले में संचालित शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फॉर्मेसी सहित अन्य संस्थाओं मेें अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में छात्रवृत्ति हेतु प्रस्तुत आवेदनों का संस्था स्तर से परीक्षण उपरांत भुगतान की कार्रवाई की गई है। कुछ विद्यार्थियों के बैंक खाते का आधार सीडिंग नहीं होने के कारण एवं बैंक खाता संचालित नहीं होने के कारण अथवा खाता क्रमांक व आईएफएससी कोड की गलत प्रविष्टि होने के कारण भुगतान लंबित है। इस संबंध में संस्थाओं को छात्रवृत्ति हेतु लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान यथाशीघ्र कराया जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations