⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।
⁕ सुने मकान मे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
⁕ आरोपी के कब्जे से सोने का चैन वजन 8.190 ग्रा. बरामद
प्रकरण सदर में प्रार्थिया दिनांक 21.06.25 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 13.01.25 को अज्ञात चोर द्वारा घर मे घुस कर पेटी को खोलकर पेटी मे रखे सोने का चैन जिसमे लाकेट लगा हुआ व नगदी रकम 25000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 331(3),305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामला की सूचना दुरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया । क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चौकी चिखली स्टाफ द्वारा टीम गठित कर अज्ञात चोर व चोरी गये चोरी गये मशरूका व नगदी रकम की पतासाजी, गवाहो से पुछताछ बाद पड़ोसियो से पुछताछ किया गया जो पड़ोसी संदीप श्रीवास गोल मोल जवाब देने पर हिकमत अमली व कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी संदीप श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास उम्र 28 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 10 गली नं. 01 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो प्रार्थिया के घर बैठने जाने के बहाने मौके का फायदा उठाकर उसके मकान मे रखे पेटी का ताला तोड़कर पेटी मे रखे सोने की चैन, लाकेट व नगदी रकम को चोरी करना स्वकार कर चोरी गये सोने की चैन को बरामद कराने पर जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायलय पेश आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश बघेल, सउनि इब्राहिम खान, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. समारूराम सर्पा, आर0 मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी, मनोज जैन एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

Facebook Conversations