चार सालों में जमीनी स्‍तर पर काम हुए, बरसों पुरानी समस्‍याएं हल हुई – विधायक छन्‍नी साहू
त्वरित ख़बरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

0 वनांचल के ग्रामों में निर्माण कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

छुरिया। खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू मंगलवार को विधानसभा के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंडरापानी, बेंदाड़ी, झाड़ीखैरी, पाटेकोहरा के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने कहा कि – विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव तक पहुंचकर प्रत्‍येक व्‍यक्ति को प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं और विकास का लाभ दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। 


निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के क्रम में विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ग्राम पंडरापानी पहुंची। यहां ग्रामीणजनों ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। यहां उन्‍होंने 3 लाख की लागत के अहाता निर्माण, 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की अन्‍य आवश्‍यकताओं और समस्‍याओं पर चर्चा की। गांव के वरिष्‍ठजनों से भी उन्‍होंने मुलाकात की। 


इसी तरह ग्राम बेंदाड़ी पहुंचकर विधायक ने 3.90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि – इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्‍न आयोजनों और कार्यक्रमों के लिए होने वाले अभाव से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह उन्‍होंने ग्राम झाड़ीखैरी में उन्‍होंने 3 व 4 लाख की लागत से दो अलग अलग स्‍थाानों पर अहाता निर्माण का भी भूमिपूजन किया। विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ग्राम पाटेकोहरा में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। 


विकासकार्यों के भूमिपूजन के दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में करोड़ों के विकास कार्य जारी हैं। इनकी गति तेज है और लगातार नई योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इन चार सालों में जमीनी स्‍तर पर काम हुए हैं जिनसे लोगों को बरसों पुरानी समस्‍याएं हल हुई हैं। सड़क, बिजली, पानी और भवनों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने उच्‍चस्‍तरीय प्रयास किए जा रहे हैं। 


इस दौरान कन्हैया कोले जनपद सदस्य, मरकाकसा सरपंच ईश्वरी बाई मिरी, पंडरापानी सरपंच कल्पना मंडावी, झाड़ीखैरी सरपंच हेमसिंह निर्मलकर, हरिलाल पटेल, रहिपाल कल्लो, धनसिंह कंवर, जगदीश पडौती, रामदयाल तारम, दयालु राम, तिलक नेताम, एवन पडौती, तिलक मंडावी, रोहित राम, आशीष राम कृष्‍णा राम, बुधराम नेताम, मुरलीधर कोमरे, जेठू राम सहित अन्‍य मौजूद थे। 

------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations