BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी पहुंची लखनऊ, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल :
त्वरित खबरे :

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं. महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी आज राजधानी लखनऊ पहुंचीं. पार्टी द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी

एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पुंरदेश्वरी तीन दिन उतर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी. इस दौरान वो लखनऊ में संगठन की बैठक करेंगी. पार्टी कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations