गैंदाटोला- माही कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और कंप्यूटर स्किल जोन के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने सीनियर स्टूडेंट्स को बिदाई दिया गया और साथ ही साथ, बहुत जोरदार मोटिवेशनल क्लास पूनाराम सिन्हा के द्वारा लिया गया, इस कार्यक्रम में कंप्यूटर सेंटर के संचालक महेंद्र साहू,राकेश चंद्रवंशी, एवम एस कुमार साहू के साथ साथ ग्राम के सरपंच महोदया श्रीमती मूलेश्वरी बाई श्याम, रेवती बाई पंच,माधुरी बाई पंच, तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण भी सम्मिलित थे, साथ ही में इस वर्ष 10 वी , 12 वी के जो बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं उन लोग को मेडल एवम ट्रॉफी से सम्मान दिया गया , माही कंप्यूटर एवम कंप्यूटर स्किल जोन द्वारा बच्चों को एक नया मुकाम तक ले जाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर तकनीकी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस सम्मेलन में बच्चों के तरफ से भी जोरदार सहभागिता रहा है , जिसमे बच्चों के द्वारा नृत्य,गीत एवम भाषण का कार्यक्रम भी शामिल रहा जिसमे सभी बच्चों के द्वारा पूर्ण रूप से सहभागिता दिया गया।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

Facebook Conversations