भ्रष्टाचार को दबा रहे निगम के अधिकारी - भीमराव बागड़े
त्वरित खबरे-इस संबंध में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े द्वारा लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व मुख्य सचिव को किया गया था

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अधीन कचरा संग्रहण केन्द्रों में 400 से अधिक स्वच्छता दीदी व स्वच्छता मित्र पिछले पांच वर्षों से कार्यरत् है उन्हें निगम द्वारा माह अक्टूबर, नवंबर का मानदेय (वेतन) अभी तक भुगतान नहीं किया गया, इसलिए श्रमिकगण आर्थिक कठिनाई से गुजर रहे है, इन स्वच्छता दीदीयों को जून 2021 तक कबाड़ी की राशि नहीं मिली जो प्रत्येक को करीब 40-40 हजार रुपये मिलनी है, निगम के अधिकारियों ने विक्रय कर करीब डेढ़ करोड़ राशि गबन कर लिये है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े द्वारा लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व मुख्य सचिव को किया गया था, गृहमंत्री ने दुर्ग आई.जी. को जांच के निर्देश दिये थे, उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किये है, नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निगम के आयुक्त से जानकारी मांगी गयी, आयुक्त महोदय द्वारा पत्र दिनांक 25.08.2022 में समिति गठित करने व जांच जारी रहने संबंधी जानकारी दिया गया, किंतु मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला कलेक्टर द्वारा एस.डी.एम.  से तथा एसडीएम महोदय द्वारा आयुक्त  से जानकारी मांगी गयी। आयुक्त द्वारा एस.डी.एम. को दिये गये पत्र दिनांक 24.08.2022 में स्वच्छता दीदीयों को 2017 से कबाड़ी की राशि प्राप्त हो रही है तथा शिकायत को निराधार बताया गया। इस तरह निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार को दबाने में लगे है तथा स्वच्छता दीदीयों को डरा-धमका कर यूनियन छोडऩे व गबन की गयी कबाड़ी की राशि की मांग न करने का दबाव बनाया जा रहा है।

 बागड़े ने यह भी कहा कि स्वच्छता दीदीयों के बकाया दो महीनों का वेतन भुगतान अगर जल्द से जल्द नहीं किया गया तथा गबन की गयी कबाड़ी की राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो फिर से आंदोलन करेंगे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के महासचिव पूनाराम साहू मो. 9406011701 द्वारा दी गयी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations