भागवत गीता का प्रत्येक दोहा चौपाई मनुष्य को भव सागर से तारने वाली : गीता घासी साहू
त्वरित खबरे:

9 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंडरी पथरा  में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसके कथावाचक अंजू शर्मा मोहारा मुड़िया है।

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुई और व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया, कथा श्रवण किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भागवत गीता महापुराण ग्रंथ हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। भागवत गीता का ज्ञान भगवान  मुख से निकली हुई है उसका प्रत्येक दोहा चौपाई मनुष्य को भवसागर से तारने वाली है प्रत्येक मनुष्य को गीता का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए और अपने बच्चों को भी बचपन से संस्कार देना चाहिए। मनुष्य के अंदर अनंत शक्तियां छुपी हुई है अपनी शक्ति को पहचानने के लिए हमें संतो के शरण ,भागवत गीता का स्मरण करना चाहिए। श्रीमती गीता घासी साहू ने भागवत कथा व्यास पीठ से क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना की।

इस कार्यक्रम में घासी राम साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव, रेवाराम साहू, प्रेम लाल साहू, रामकुमार सिन्हा, कुमारसाय साहू, मालिक यादव, गेस राम साहू, वेदन लाल साहू, देवीलाल साहू, सगुन लाल साहू, कुमार साहू, गुलाब चंद साहू जजमान जितेंद्र ठाकुर सहित ग्राम के सभी वरिष्ठ एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations