बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; चालक-कंडक्टर फरार...
त्वरित ख़बरें :- अमित यदव रिपोर्टिंग

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव के पास एक स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि DAV स्कूल जांता की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बंसापुर-सेमरिया गांव के पास बस ने 3 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद खंडसरा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और बस की रफ्तार कितनी थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चालक की लापरवाही या हादसे की अन्य वजहों की भी जांच की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार चालक और कंडक्टर के पकड़े जाने के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations