‘बागेश्वर धाम’ महाराज के खिलाफ जाओगे तो जला देंगेः पूर्व विधायक आईडी प्रजापति की कार पर पत्थर से हमला, बाल-बाल बचे, बोले- ये बागेश्वर धाम के शिष्यों की हरकत
त्वरित खबरे :

12 अक्टुबर 2022 

छतरपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छतरपुर से आई है। पूर्व विधायक आईडी प्रजापति की कार पर पत्थर से हमला ( Attack on former MLA ID Prajapati) हुआ है। घटना के समय आईडी प्रजापति अपनी कार में ही बैठे हुए थे। घटना में पूर्व विधायक आईडी प्रजापति बाल-बाल बच गए। वहीं वाहन के पीछे का कांच पत्थर मारने की वजह से फूट गया। विधायक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में करते हुए हमलावरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि आईडी प्रजापति छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

वहीं उधर पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने ‘बागेश्वर धाम’ के शिष्यों पर गंभीर आरोप लागाया है। प्रजडापति ने कहा कि मेरी फेसबुक पेज पर मुझे आ शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं फेसबुक पेज पर लिखा गया कि बागेश्वर धाम महाराज के खिलाफ जाओगे तो जला देंगे।

पूर्व विधायक ने कहा कि इसकी मैंने कलेक्टर एसपी से लेकर सभी अधिकारियों को लिखित शिकायत की थी, जो मेरे ऊपर आज हमला किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि बागेश्वर धाम के शिष्यों ने इस तरह की हरकत की गई है। वह मुझे मारने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने 3 तारीख के भाषण में कुछ गलत नहीं कहा था ओबीसी के पक्ष में बात रखी थी। इसे बागेश्वर धाम वालों ने गलत तरीके से ले लिया और हमारे पीछे पड़ गए हमें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। 



YOUR REACTION?

Facebook Conversations