*बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनंदगांव

राजनांदगाव : सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा घोरतालाव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। 

ग्राम घोरतालाव पहुंचने पर ग्रामीणों ने राजकुमारी सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। बाद इसके श्रीमती राजकुमारी सिन्हा बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राम छत्री चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा,जनपद सदस्य हेमलता बंजारे,जनपद सदस्य रघुवीर चंद्रवंशी, घोरतालाव के सरपंच लीला कोठारी, राजू मंडावि,रेखलाल लाडेश्वर सरपंच भर्रिटोला, विजय साहू उप सरपंच तेलिनबांधा, जनक बंजारे,धनेंद्र कोठारी मौजूद थे। सर्वप्रथम राजकुमारी सिन्हा ने बाबा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।बाद इसके अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना के पथ प्रदर्शक एवं सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उनके उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।*

घासीदास बाबा ने समाज में व्याप्त बुराइयों को जब देखा तब उनके मन में बहुत पीड़ा हुई तब उन्होंने समाज से छुआछूत मिटाने के लिए ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। बाबा गुरू घासीदास बाबा ने सभी को सत्य के मार्ग पर चलने का कहा है। उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पटेल श्री भगवती खरे, श्री सालिक उइके,श्री ईश्वर लाडे,श्री राधे लाल, श्री थनवार खुटे, श्री लाल चंद सहारे, श्री भागचंद लहरे, श्री लाल चंद सहारे, श्री रेवा राम लहरे, श्री रामा धार बंजारे, श्री महेंद्र लाडे, श्री रवि लहरे, श्री हरिराम चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations