अड्डेबाजी करने वालों के विरूद्ध दबिश देकर की गई कार्यवाही...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

15 व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर आबकारी एक्ट में की गई कार्यवाही...

दुर्ग : नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाये जाने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनांक 14.10.2025 को दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें जामुल से 03, भिलाई नगर, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, दुर्ग से 02-02 एवं नेवई,  पुरानी भिलाई, जेवरा सिरसा, नगपुरा से 01-01, इस प्रकार 15 कार्यवाही आबकारी एक्ट के तहत की गई है| उक्त अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations