28 मई 2022
मोहला क्षेत्र के प्रियंका व लाला निषाद परिवार का आठ वर्षीय बालक विकास निषाद ने दो रुपए का सिक्का खेल-खेल में निगल लिया था। एक्सरे कराने पर इसकी पुष्टि हुई। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकीय सलाह के बाद औषधि सेवन तो किया गया लेकिन 11 दिन तक सिक्का बाहर नहीं आया। तब वे राजनांदगांव में ममता नगर निवासी होम्योपैथिक स्पेशलिस्ट डॉ.संतोष शर्मा के पास पहुंचे। डॉ.शर्मा पहले भी ऐसे केस का इलाज कर चुके हैं।
जबकि पूर्व में डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। डॉ.शर्मा ने कुछ दवाएं दी और उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि एक-दो दिनों में सिक्का बाहर निकल जाएगा। दूसरे ही दिन उनके अभिभावकों का फोन आया कि सिक्का निकल गया है और वे विकास को दिखाने फिर आए, अब वह स्वस्थ है।

Facebook Conversations