आत्मा योजना में किसान संगवारी का प्रशिक्षण
त्वरित ख़बरें - खरीफ फसल की तैयारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, फसल चक्र परिवर्तन की दी
गई जानकारी

राजनांदगांव 15 जून 2022। कृषि विभाग छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत में चयनित किये गए किसान संगवारी का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में खरीफ फसल की तैयारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पात्रता, शासन की महत्वपूर्ण योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं किसानों को जोडऩा, फसल चक्र परिवर्तन आदि पर जिला उपसंचालक कृषि  गोविंद सिंह धु्रव, अनुविभागीय कृषि अधिकारी  सतलाल देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  जीपी सहारे द्वारा कृषि की गतिविधि एवं पावर पाईंट के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया। किसान मितान द्वारा किसान को वर्मी कम्पोस्ट को उत्पादन स्वयं करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी किसान संगवारी द्वारा नरवा, गुरूवा, घुरूवा, बाड़ी की अवधारणा को समझाया गया। दलहन, तिलहन के रकबे को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रति एकड़ 10 हजार राजीव गांधी किसान न्याय योजना द्वारा प्रदाय किया जाता है। सभी को अपने लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी बुचाटोला श्री सुदेश पटेल एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations