छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन खरीदने को लेकर हुआ विवाद बेहद दर्दनाक घटना में बदल गया। बताया जा रहा है कि युवक ने करीब 300 फीट ऊंची पहाड़ी से छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए।
बेटे और पति के पहाड़ी से गिरने की घटना से मां सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Facebook Conversations