आदर्श ग्राम सुरगी मे 6 अप्रैल को मां कर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा :मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह लोक निर्माण
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव - आदर्श ग्राम सुरगी में 6 एवं 7 अप्रैल को दो दिवसीय तहसील स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।कार्यक्रम के तहत 6 अप्रैल को कलश शोभायात्रा एवं मां कर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ,प्रसादी वितरण खिचड़ी, 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मां कर्मा की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण, दोपहर 1 बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन ,दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान ,वरिष्ठ नागरिक सम्मान, दोपहर 4 महा प्रसादी (खिचड़ी) भोजन भंडारा होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह लोक निर्माण होंगे। प्रमुख अतिथि टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज, थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ शासन, दीपक ताराचंद साहू समाज सेवी होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव करेंगे ।विशेष अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव,लखनलाल साहू प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ साहू संघ,डॉ नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव, मोतीलाल साहू संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती अंजनी साहू प्रदेश प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव, आनंद साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, शैलेंद्र साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती मधु सुकृत साहू सदस्य पूर्व जिला पंचायत, लीलाधर साहू पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मुड़पार ,हेमंत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगांव ,कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ राजनांदगांव, विशेष आमंत्रित अतिथि गण पदम कोठारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, श्रीमती हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव, जीतू मुदलियार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा आयोग, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ,निखिल द्विवेदी सदस्य पर्यटन बोर्ड के आतिथ्य में होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations