5 दिनों तक भारी बारिश-बर्फबारी-आंधी का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
त्वरित ख़बरें -

देश को फिलहाल बेमौसम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल, जल्द एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 

 

जिसके कारण मौसम बिगड़ने वाला है। 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया की 17 फरवरी से 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। कई जगहों पर तेज बारिश होगी |


इसके साथ ही ओलावृष्टि और बर्फबारी भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा अधिक सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में इसके प्रतिकूल प्रभाव देखे जाएंगे। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला बदला सा है। कई इलाकों पर बारिश रिकार्ड की गई है। 

 

नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कई स्थानों पर बारिश करवाएगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में मौसम बदलेंगे। पंजाब के अमृतसर में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की सी चेतावनी जारी की गई है।


छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। ओले गिरेंगे। आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। जबकि 15 फरवरी से 17 फरवरी तक बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations