7 फरवरी 2023
तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई हैं और बड़े पैमाने पर दोनों देशों में तबाही मची है। राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी बीच, मिडिल ईस्ट में आए भूकंप के बारे में पहले से जताई गई आशंका को लेकर किए गए ट्वीट अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर डच शोधकर्ता का भूकंप की संभावना को लेकर तीन फरवरी को किए ट्वीट वायरल हो रहा है।
तीन फरवरी को भूकंप की भविष्यवाणी
सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGOES) संस्था के शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने तीन फरवरी को ट्वीट किया था कि मध्य तुर्किये, जॉर्डन और सीरिया में जल्द ही 7.5 तीव्रता का भूकंप आएगा। उन्होंने भूकंप आने से तीन-चार दिन पहले ही अनुमान लगाया था, जो अब वायरल हो रहा है
तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हजारों की मौत
बता दें कि सोमवार को तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस शक्तिशाली भूकंप से अब तक 4300 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 10 हजार से अधिक लोग घायल हैं। सोमवार को भूकंप आने के बाद, हूगरबीट्स ने ट्वीट किया, 'तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मारे गए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं। जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि जल्द ही या कभी भी इस झेत्र में भूकंप आएगा और ये मैंने तीन फरवरी को ही बता दिया था।'

Facebook Conversations