सीएम और पीसीसी अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा - छन्नी साहू
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को कंवर महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी तरह 28 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम छुरिया में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगे। इन प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की छुरिया स्थित तहसील साहू संघ के सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित हुई। मुख्य रुप से विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल बैठक में शामिल हुए।
बैठक में मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन, स्वागत व कार्यक्रम को लेकर तय रुप रेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी 26 मार्च को यहां कंवर महोत्सव और किसान सम्मेलन के लिए आ रहे हैं। यह एक बड़ा आयोजन होने वाला है जिसके लिए अभी से तैयारियां जारी हैं।
उन्होंने कहा कि – इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होंगें। अब तक यह यात्रा विधानसभा के लगभग तीन सौ गांवों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि – चुनावी वर्ष को देखते हुए आम लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की दिशा में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण रही है। इसके लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सबके लिए एक गौरान्वित करने वाला पल है। इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल में वृद्धि होगी।
प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने बैठक में कहा कि - क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने किसानों के जेब मे पैसे डालकर विकास को नई दिशा दी गई। आगे आने वाले समय में हमें इसका ध्यान रखना है कि यह विकास का क्रम अनवरत जारी रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष का आगमन हम सबके लिए सुखद खबर है। एकजुट होकर हमे कार्यक्रम को सफल बनाना है।
उक्त बैठक में पीसीसी के सदस्य सूर्यकुमार खिलाड़ी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, जिला सहसचिव विपिन यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, एकनाथ सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, अंजलि घावड़े, ईश्वरी बाई मिरी, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, भीखम देवांगन, सूरज साहू, खिलेश्वर प्रसाद, रामगुलाल घावड़े, लेखचन्द वर्मा, देवधर सिन्हा, जयपाल यादव, जोधी लाल साहू, दिनेश साहू, भोलाराम उइके, जनक बंजारे, एससी सेल अध्यक्ष रेवा राम लादेकर , धनेंद्र कोठारी, गौकरण साहू, महानंद खोब्रागडे, पीताम्बर साहू, दौलत राम, सेक्टर प्रभारी विजय साहू, एल्डरमैन शकील कुरैशी, पार्षद सुनील लारोकर, अमित अग्रवाल, भावेश सिन्हा, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, किशोर टेमरे, प्रदीप पटेल, अकील मेमन, राजू सिन्हा, अश्वन सिन्हा के साथ साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
----------

Facebook Conversations