मुंबई. रजनीकांत साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर’ अब भी धमाल मचा रही है. वहीं, उनके एक्स दामाद धनुष भी साउथ के फेमस स्टार हैं और जल्द ही फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में नजर आने वाले हैं. लेकिन इस परिवार के बेटे यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धनुष और ऐश्वर्या के बेटे यात्रा राजा का चालान कट गया है और इस कारण वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यात्रा के चालान कटने की खबर आग की तरह फैल गई है और लोग उनके वीडियो सर्च कर रहे हैं |
रजनीकांत के नातिन और ऐश्वर्या-धनुष के 17 साल का बेटे यात्रा उस समय चर्चा में आ गया, जब उसके चालान कटने की खबर सामने आई. जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर यात्रा पर 1000 रुपये का फाइन किया गया है |
क्या है पूरा मामला
रजनीकांत के नातिन यात्रा का हाल ही एक वीडियो सामने आया था. इसमें वे चेन्नई में सुपरबाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे. दरअसल, वे बाइक चलाना सीख रहे थे और उनके साथ एक गाइड भी था. यात्रा ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था. पुलिस ने यात्रा को इसके लिए पकड़ा क्योंकि सुपरबाइक पर वे बिना हेलमेट चल रहे थे. साथ ही गाड़ी की नम्बर प्लेट भी अस्पष्ट थी. ऐसे में यात्रा पर 1000 रुपये का चालान किया गया |
यात्रा का चालान काटने के पीछे कारण दिया गया कि स्टारकिड हो या कोई आम व्यक्ति सभी के लिए ट्रैफिक रूल्स समान हैं. ऐसे में सेलेब के बच्चों को भी रूल्स फॉलो करना जरूरी है. फिलहाल ट्रैफिक डिपार्टमेंट की लोग तारीफ कर रहे है. बता दें रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं. इसके अलावा वे अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म ‘लाल सलाम’ में भी नजर आएंगे |

Facebook Conversations