10 अप्रैल से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन किया जा रहा है |
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव - भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से पूर्वजों के पुण्य स्मृति आशीर्वाद के फलस्वरूप शिव महापुराण कथा शिवलिंग राम दरबार कथावाचक योगेंद्र तिवारी जी द्वारा स्थापना पश्चात महाराज जी के श्री मुख से 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कथा श्रवण पान का शुभ अवसर प्राप्त होगा। समस्त ग्रामवासी ग्राम दुबेचेरा जिला बालोद में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह पावन ग्राम धरा धाम दुबेचेरा बालोद में आयोजन किया जा रहा है ।इसके कथावाचक पंडित  योगेंद्र तिवारी जी ग्राम कुम्हालोरी (बड़गांव) होंगे। यज्ञाचार्य पंडित भरत प्रसाद तिवारी ग्राम कुम्हालोरी (बड़गांव) होंगे ।कथा समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन होगा। कार्यक्रम के तहत सोमवार 10 अप्रैल वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी को कथा वह पुण्य कलश शोभायात्रा शिव कथा महिमा, 11 अप्रैल दिन मंगलवार नारद मोह, सृष्टि विस्तार 12 अप्रैल दिन बुधवार देवी सती, हिमालय मैना प्रसंग, 13 अप्रैल दिन गुरुवार शिव के अवतारों की कथा गंगा अवतरण, 14 अप्रैल दिन शुक्रवार शिव पार्वती मंगल विवाह प्रसंग 15 अप्रैल दिन शनिवार कुमार कार्तिक जन्म, तारकासुर वध, गणेश जन्म, 16 अप्रैल दिन रविवार देव दानव संग्राम, गौ माता की महिमा, 17 अप्रैल दिन सोमवार बेलपत्र, शमी पत्र महिमा, बढ़ौतरी, पूर्णहुती, गली भ्रमण एवं 18 अप्रैल दिन मंगलवार को रूद्राक्ष महिमा, द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा बेलपत्र अर्पण के साथ समापन होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती हिराबती कोठवार, श्रीमती जमुना बाई कोठवार, गोमती बाई ,इतवारी राम, संतोषी, भारती, जमिता ,महावीर प्रसाद, संतोष सुमन, संजय माधुरी ,सुनील लक्ष्मी , कुंती बाई राजेंद्र ,अश्वनी रूपेश ,घमेश्वरी विजय कुमार, कौशल्या बाई, सतीश कुमार, अमित ,समीर, अंजना, हर्षा, शिवानी ,ऋषिका डिंपल डिपाली, पिहू, सुयश ,अंश एवं समस्त कोठवार परिवार एवं समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम की तैयारी मे जुट गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations