छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार को एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है। युवती एक दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मामला संदिग्ध है। वहीं गांव में हंगामा हो रहा है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, भंडारपाल निवासी की रहने वाली 20 साल की युवती बुधवार को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना धनोरा थाना में दी थी। इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे युवती को गांव कुवे में देखा गया था। युवती भंडारपाल गांव की ओर ही जा रही थी। वहीं सुबह गांव के मार्ग पर ही युवती का शव मिला।
युवक के साथ देखे जाने की चर्चा, मौत को लेकर भी संदेह
फिलहाल गांव में चर्चा है कि युवती को किसी युवक के साथ देखा गया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। वहीं उसकी मौत की गुत्थी की खुदकुशी और हत्या में उलझी है। केशकाल SDOP अमित पटेल ने बताया कि भंडारपाल इलाके में एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। परिजनों को अभी शव नहीं सौंपा गया है। मामले की जांच जारी है।
1 साल में 6 ममाले आए सामने
जानकारी के अनुसार केशकाल में पिछले एक साल में युवतियों के शव पेड़ से लटकते मिलने के 5 मामले का चुके है। गुरुवार की घटना के बाद यह छठा मामला हो चुका है। लगातार इस तरह के मामले आने सामने के बाद इलाके के ग्रामीणों में भी काफी रोष व्यापत है।