डोंगरगढ़ -पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार । दस्तावेज छोड़ने के बहाने पीड़िता को बुलाकर कार में ले गया आरोपी*

राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख-राजनांदगांव

 *पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 *दस्तावेज छोड़ने के बहाने पीड़िता को बुलाकर कार में ले गया आरोपी*

 *स्लाइस पिलाकर बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया*

 *पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेजने की धमकी देकर रुपये की मांग की*

 *ब्लैकमेल कर नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से लगभग 01 लाख रुपये वसूलने का आरोप*

 *आरोपी द्वारा लगातार दबाव एवं जान से मारने की धमकी देने पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध दर्ज कर की गई कार्रवाई*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम :–*

1. आदित्य अग्रवाल, पिता मनीष अग्रवाल, निवासी कुम्हार पारा, वार्ड नंबर 09, इतवारी बाजार, खैरागढ़, जिला केसीजी।

                              प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18-12-2025 को आरोपी आदित्य अग्रवाल ने कुछ डॉक्यूमेंट छोड़ने के बहाने उसे पीड़िता के ऑफिस के बाहर मिलने के लिए बुलाया तथा अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में आरोपी द्वारा पीड़िता को स्लाइस पिलाया गया, जिसके कुछ समय बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे। आरोपी उसे डोंगरगढ़ मंदिर के आसपास स्थित एक मकान के कमरे में ले गया, जहां लगभग 04 बजे उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी उसे शाम लगभग 07 बजे उसके घर के पास गली में छोड़कर चला गया। बाद में दिनांक 01 जनवरी 2026 को आरोपी पीड़िता के ऑफिस आया तथा घूमने चलने के लिए कहा। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने पीड़िता एवं अपने साथ का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे उसके पति को भेजने की धमकी दी। आरोपी द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी देकर पहले 5,000 रुपये की मांग की गई। इसके बाद आरोपी द्वारा ब्लैकमेल कर 9,000 रुपये नगद तथा लगभग 01 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने की बात रिपोर्ट में बताई गई। आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 64, 308, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                          वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य अग्रवाल, पिता मनीष अग्रवाल, निवासी कुम्हार पारा, वार्ड नंबर 09, इतवारी बाजार, खैरागढ़, जिला केसीजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 08-10-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

                  *उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद देशमुख एवं प्रकरण की विवेचक उनि गीतांजलि सिन्हा द्वारा की गई।*