सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संवाद बैठक आयोजित, अनुभव साझा कर पुलिसिंग सुधार एवं छवि निर्माण पर जोर....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संवाद बैठक आयोजित, अनुभव साझा कर पुलिसिंग सुधार एवं छवि निर्माण पर जोर....

▪️ *लगभग 60 सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी/कर्मचारी बैठक में शामिल*

▪️ *पुलिस अधीक्षक महोदय को सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को आई दी  कार्ड देने का सुझाव प्राप्त हुआ है* 

▪️ *दीर्घकालीन सेवा अनुभव साझा कर पुलिस कार्यप्रणाली सुधार एवं जनसहभागिता बढ़ाने हेतु सुझाव प्राप्त*

▪️ *पुलिस की छवि सुधार हेतु जनसंपर्क, व्यवहार में सुधार एवं त्वरित कार्यवाही पर बल*

▪️ *आपसी सामंजस बढ़ाने हेतु ज्यादा से ज्यादा में मुलाकात करने थाना स्तर पर मीटिंग करने सुझाव दिया गया*

▪️ *थाना स्तर पर सतत संपर्क, व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण एवं बीट पुलिसिंग सुदृढ़ करने के निर्देश*

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 11.04.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर आरक्षक स्तर तक के लगभग 60 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं उन्हें अपने 38-40 वर्षों की सेवा अवधि में अर्जित अनुभवों को साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के संबंध में विभिन्न सुझाव/विचार प्राप्त हुए।

सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस की छवि सुधार हेतु आम नागरिकों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता, शिकायतों का त्वरित निराकरण, समय पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही, बीट स्तर पर नियमित संवाद, तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

साथ ही उन्हें अपने निवास क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया तथा अपनी व्यक्तिगत अथवा सामाजिक समस्याओं से पुलिस को अवगत कराने हेतु भी कहा गया।

बैठक में पुलिस एवं समाज के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसहभागिता बढ़ाने एवं पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण हेतु विशेष बल दिया गया।

थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी संधारित करें, बीट अधिकारियों/कर्मचारियों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखें, व्हाट्सएप ग्रुप का गठन कर सतत संवाद स्थापित करें तथा मोहल्ला एवं बीट पुलिसिंग में उनका सहयोग सुनिश्चित करें।

▪️ कार्यकम स्थल :

पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध/संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।