जुआ-सट्टा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई – मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम ₹77020/- एवं 07 मोबाइल फोन जप्त*
▪️ उरला क्षेत्र में घेराबंदी कर की गई त्वरित कार्यवाही*
▪️ *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 10.04.2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई।
मौके पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर मोबाइल के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु सट्टा संचालित करना
▪️ घटनास्थल :
श्रीनगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. वतन सिंह टण्डन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग
2. सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलाखे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम ₹77,020/-
2. 07 नग मोबाइल फोन
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—