राजनांदगांव से दुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में चल रहे अवैध वेंडर्स, पेंट्रीकार के स्टॉफ के साथ हुआ विवाद...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव से दुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में अवैध वेंडर्स द्वारा ट्रेन के पेंट्रीकार के वेंडर के साथ विवाद और मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार शाम की है, जहां राजनांदगांव से 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल ट्रेन में कुछ अवैध वेंडर्स चढ़े.जानकारी के मुताबिक ट्रेन के वेंडर ने जब उनसे ट्रेन में अवैध रूप से फेरी न करने की बात कही तो उनमें विवाद हो गया और ट्रेन के दुर्ग रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले विवाद कर के अवैध वेंडर्स उतर गए.इस पूरी घटना के बाद ट्रेन में अधिकृत लाइसेंस लेकर पेंट्रीकार का संचालन करने वाली कंपनी ने पूरे मामले की शिकायत दुर्ग आरपीएफ से की है. उक्त वीडियो में अवैध वेंडर्स ये कहते हुए सुने जा सकते है कि जो भी शिकायत करनी है उनके मालिक से करें. अब ये आरपीएफ के लिए जांच का विषय है कि अवैध वेंडर्स का मालिक कौन है और ट्रेनों में कौन अवैध रूप से वेंडिग करवा रहा है.