युवक के खिलाफ थाने में तीसरी बार शिकायत करने पहुंचे पोंडी के ग्रामीण
त्वरित ख़बरें - गांव में अशांति का माहौल
ग्रामीणों के अनुसार गांव के किसी को भी धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी युवक देता आ रहा है।

ग्राम पोंडी में सरपंच, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष व अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे युवक हीरालाल कोलियारा पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण बालोद थाने पहुंचे। एसपी के नाम टीआई को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पहले भी गांव वाले थाने पहुंचकर दो बार युवक की शिकायत कर चुके थे लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई तो दूर एफआईआर तक नहीं की गई थी। इस बार एसपी व बड़े अफसरों तक बात पहुंची तो एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार इन्द्रजीत गोस्वामी की रिपोर्ट पर बालोद थाना में हीरालाल कोलियारा के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इन्द्रजीत ने जानकारी दी है कि शनिवार रात 9 बजे किराना दुकान में बैठा था। इसी समय राजू साहू कुछ किराना सामान खरीदने आया था। दुकान के आसपास हीरालाल कोलियारा भी मौजूद था। जो राजू साहू को देखकर मारने पीटने पर उतारू हो गया था।

गांव में अशांति का माहौल
ग्रामीणों के अनुसार गांव के किसी को भी धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी युवक देता आ रहा है। जिससे गांव में अशांति और लोगों में भय का माहौल है। इस संबंध में इसके पहले दो बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसलिए सोमवार को सैकड़ों की संख्या में बालोद थाना पहुंचने की नौबत आई। यदि समय रहते युवक पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो अनहोनी घटना हो सकती है।


खबरें और भी हैं...

YOUR REACTION?

Facebook Conversations