स्कूल छात्रों के लिए दो दिवसीय मॉक पार्लियामेंट अनुभव
दुर्ग, 24 जून 2025: कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के तहत संचालित यंग इंडियन्स (Yi) दुर्ग चैप्टर द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला 'यंग इंडियन्स पार्लियामेंट' (YIP) का आयोजन 23 व 24 जून 2025 को गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव में किया गया।
यह दो दिवसीय कार्यक्रम दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के 8 प्रमुख स्कूलों से 60 से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। छात्रों ने भारत की संसदीय प्रक्रिया को समझने, चर्चा व बहस में भाग लेने और लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को अनुभव करने का अनूठा अवसर पाया।
गौरव अग्रवाल, चैप्टर चेयर, Yi दुर्ग ने बताया कि छात्रों को पाँच राजनीतिक दलों में बाँटा गया। उन्होंने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। अंततः तीन दलों ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल का गठन किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से और बढ़ गई:
• संतोष पांडे, सांसद, राजनांदगांव
• अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद
• मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव
• डॉ. सर्वेश्वर भूरे, कलेक्टर, राजनांदगांव
• प्रदीप गांधी, पूर्व सांसद
• बृजकिशोर सुरजन, अध्यक्ष, गायत्री शिक्षा समिति
• तरंग खुराना, राष्ट्रीय अध्यक्ष, यंग इंडियन्स
निकुंज सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम की मेज़बानी गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव द्वारा की गई, जहाँ छात्रों को एक प्रेरणादायक और व्यवस्थित माहौल प्रदान किया गया।
अभिषेक सुराना, को-चेयर, Yi दुर्ग ने बताया कि रायपुर से तीन अनुभवी मॉडरेटर विशेष रूप से YIP में निर्णय हेतु आमंत्रित किए गए थे। प्रतियोगियों में से तनय शर्मा और प्रियल राजा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।
इस सफल आयोजन के पीछे Yi दुर्ग YIP टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें स्वाति, हर्षिता, वेदांत, ऋषि, अंशिता, गौरव और प्रणय शामिल थे।
YIP जैसे आयोजनों के माध्यम से Yi दुर्ग युवाओं में नेतृत्व कौशल, जनजागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित कर रहा है — जो कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Facebook Conversations