यहां जनता ने गांवों की कमान महिलाओं को सौंपी, जिले की 263 में से 137 पंचायतों में महिलाएं बनीं सरपंच
त्वरित खबरे :

 14 जुलाई 2022

ग्वालियर।जिले की 53 फीसदी पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में आ गई हैं। ग्वालियर जिले की 263 पंचायतों में से 137 पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। ग्वालियर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज पंचायत चुनाव की मतगणना हुई।

जिसके बाद पंचायत चुनाव के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित हुए। पंचायतों में जीत दर्ज करने वाले सरपंचों को जीत के प्रमाणपत्र सौंपे गए। विजयी सरपंचों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सबसे खास बात यह है कि इस बार ग्वालियर जिले की 263 में से 137 पंचायतों में महिला सरपंच बनी हैं। नतीजों के बाद आज जब सरपंचों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बड़ी तादाद में महिला सरपंच जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची।

इन महिला सरपंचों ने जीत के बाद खुशी जताई है। विजयी महिला सरपंचों ने गांव के विकास और महिलाओं के लिए काम करने का संकल्प लिया है। जिला पंचायत के अधिकारी भी मानते हैं, जीत दर्ज करने वाली महिला सरपंच गांव की सरकार बेहतर तरीके से चलाएंगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations