वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल व्दारा ऑपरेशन तलाश का किया गया समीक्ष....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल व्दारा ऑपरेशन तलाश का किया गया समीक्ष....

 . *उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित।* 

   ----000----

*दिनाँक 24/06/2025* को पुलिस कार्यालय दुर्ग में ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी की समीक्षा 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल ( भा.पु.से.) व्दारा किया गया दिनाँक 01/06/2025 से 30/06/2025 तक गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ''ऑपरेशन तलाश'' अभियान के तहत दिनाँक 01/06/2025 से दिनाँक 24/06/2025 तक की अवधि में कुल 541 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। जिसमे थाना जामुल व्दारा 80 से अधिक, थाना दुर्ग व्दारा 47 से अधिक तथा थाना सुपेला व्दारा 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। उक्त कार्यवाही के लिए उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी दुर्ग  ममता अली शर्मा निरीक्षक  विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं निरीक्षक  राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।* समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW)  पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations