वन विभाग की कार्यवाही :अवैध लकड़ी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को किया जब्त...
त्वरित ख़बरें

जिले में लगातार अवैध काष्ठ परिवहन करने वाले ट्रेक्टरों को जब्त कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही हैै। बुधवार रात में बालोद-डौंडीलोहारा मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम जुंगेरा के पास 3 ट्रेक्टरों में अवैध कौहा काष्ठ परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

वनमंडलाधिकारी आयुष जैन बताया कि बुधवार रात को वन विभाग की टीम की जांच के दौरान तीन ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 24 7591 में 2.235 घनमीटर की 20 नग कौहा एवं मिश्रित प्रजाति काष्ठ, ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 19 जी 1185 में 2.881 घनमीटर की 15 नग की कौहा काष्ठ एवं ट्रेक्टर सोल्ड में 3.756 घनमीटर 21 कौहा एवं मिश्रित प्रजाति का प्रतिबंधित काष्ठ भरा हुआ पाया गया।

वन विभाग की टीम द्वारा अवैध परिवहन करते पाए जाने के कारण ट्रेक्टर व लकड़ी को जब्त कर काष्ठागार बालोद लाया गया। इन तीनों ट्रेक्टरों में अवैध कौहा भरे होने के कारण वन अपराध कायम किया गया है।



YOUR REACTION?

Facebook Conversations