विवाद : लड़कियों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले डंडे, ठहाके लेते रहे लोग
त्वरित खबरे

 July 12, 2022

लड़कियों के दो गुटों के बीच सड़क पर झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हीरानगर स्थित योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, फिर क्या दोनों गुटों के बीच जमकर डंडे चले. डंडों से लैस लड़कियों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

यह मामला हल्द्वानी शहर के हीरानगर का है. हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर चैकी स्थित योगा पार्क के आसपास रहने वाले लोगों की मानें तो रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित योगा पार्क पहुंचे थे. यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले.

सिटी एसपी ने कहा – कार्रवाई की जाएगी
गनीमत रही कि इस मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया. इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए. बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है. मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations