विशेष जनसंपर्क अभियान: सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी ....
त्वरित ख़बरें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत गायत्री स्कूल खेलगड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओडिशा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे ने की।

सम्मेलन में 4 मंडलों के सातों मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समीर मोहंती ने ओडिशा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में जिन की मौत हुई है, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि इन 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। सबका साथ-सबका विकास के ध्येय वाक्य को लेकर मोदी सरकार ने प्रत्येक राज्य की चिंता करते हुए, पूरे देश का सर्वांगीण विकास किया। सम्मेलन में प्रस्तावना संदेश दिनेश गांधी ने दिया और संगठन के प्रति जवाबदेही के साथ कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद संतोष पांडे ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी ने राम मंदिर बनाकर भारत को सांस्कृतिक रूप से मजबूत किया है। इसी तरह से तीन तलाक के मुद्दे पर भी मुस्लिम समाज की बहनों को भाजपा सरकार ने राहत पहुंचाई है।

इसी तरह देश में पुराने कानूनों को हटाते हुए एनजीओ सिस्टम पर कढ़ाई की गई है, जिसके कारण लाखों करोड़ों रुपए बचाए गए हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन परदेसीराम सोनबोईर ने किया। कार्यक्रम एवं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन में पौधरोपण भी किया गया।

गायत्री स्कूल के प्रांगण में पीपल नीम एवं आंवला के पेड़ लगाए गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, प्रभारी अवधेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, विनोद खांडेकर, रामजी भारती, शशिकांत द्वेवदी, संतोष चंद्रवंशी, प्रतीक्षा भंडारी, जागेश्वर साहू, परदेसीराम, नरोत्तम सिन्हा, जैन मेश्राम, गोविंदा सेन,गजेंद्रपाल, अशोक साहू, सूर्यकांत भंडारी, आभा तिवारी,लक्ष्मी यादव, नीरज साहू, रघुवीर वाधवा, अजय ठाकुर, श्यामलाल वर्मा हेमीन लाउतरे, नरेंद्र वर्मा, ललित साहू, रवि वर्मा, अर्जुन छत्रपाल उपस्थित थे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations