विक्की पटेल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिले युवाओं के प्रतिनिधिमंडल
त्वरित ख़बरें/

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा जिले में चलाये जा रहे हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विक्की पटेल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव कांग्रेस के प्रतिनिधित्व में शहर के युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की।

 पटेल ने कहा कि माननीय पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जिले में संचालित हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम को इन युवाओं द्वारा पूरा समर्थन व सहयोग देने की बात कही गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर से मिलने के दौरान मुख्य रूप से विक्की पटेल के साथ शिक्षा विशेषज्ञ व प्रशिक्षक इरफान खान,भाषा संस्थान के संस्थापक ऋषभ मानिकपुरी, साइबर सेफ्टी विशेषज्ञ रंजीत सिंह, रक्त मित्र गुलशन, बिलासपुर PSC एकेडमी के कुलदीपक आदि शामिल थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations