विकास खंड स्तरीय माता उन्मुखीकरण एवं सम्मान समारोह ग्राम बुटाकसा में संपन्न :
त्वरित खबरे :

01 मार्च 2023

अंबागढ़ चौकी। विकास खंड अम्बागढ़ चौकी के संकुल केंद्र बुटाकसा में विकास खंड स्तरीय माता उन्मुखीकरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमे 6 संकुल बुटाकसा, तारमटोला, करमतरा, केसरीटोला, आतरगांव, गोपलीनचुआ,के 62 स्मार्ट माता का सम्मान किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर कुमार जुरेशिया सरपंच ग्राम पंचायत बुटाकसा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस.के.धीवर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, संकुल स्त्रोत समन्वयक संतोष कुमार पाण्डेय, संकुल प्राचार्य  जितेन्द्र साव, अरुण यादव, पवन रामटेके, लेख राम ठाकुर, प्रहलाद देवांगन,दिनेश , नीलकंठ कोमरे, भास्कर ठाकुर रहे। स्वागत भाषण विकास खंड स्त्रोत समन्वयक संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा माता का सबसे प्रिय बच्चा होता है मां चाहेगी तो अपने बच्चे को लक्ष्य तक पहुंचने अहम भूमिका रही है।

सफलता की कहानी मां की जुबानी में ग्राम सिरलगढ निवासी महाबती की जुबानी में अपने बच्चे को सफल बनाने अपने योगदान रही है उसे सभी के बीच शेयर किए।

सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रुपेश कुमार तिवारी ने एडिसन जिन्होंने बल्ब का अविष्कार किए वो मां के कारण संभव हो पाया है। 

विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस. के धीवर जी ने कहा सफलता के पीछे मां हाथ रहती है। मुख्य अतिथि किशोर कुमार जुरेशिया ने कहा आप सभी माता को नमन करता हूं जिन्होंने अपनी बच्चे को सफल बनाने के प्रयास रथ है।

माता उन्मुखीकरण के नोडल पवन कुमार रामटेके,आंगन मा शिक्षा के नोडल नेमा साहू , रुकसाना खातून रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन रामटेके,पवन सोरी, लेख राम ठाकुर , पी आर खरे,हरी लाल , भास्कर ठाकुर,नीलकंठ कोमरे,मनोज चंद्रवंशी ,नामेश्वर साहू,निकिता साहू ,योगेंद्र देवांगन ,बुधराम पंडरोई,सुभाष कोमा , नेमा साहू ,रुकसाना खातून ,गंगासागर सर , अजय अनूप रामटेके, शांति हिचामे, मदन लाल गौरकर, पूर्णिमा , थानसिंग भुआर्य ,ईश्वर गजेंद्र ,दीपक कुम्भज ,बीरेंद्र सुधाकर ,अनिल ठाकुर,यादव राम मंडावी,रश्मि ठाकुर,नंदेश्वर सर, डोमेंद्र सर, अन्नपूर्णा साहू, का विशेष योगदान रहा है। आभार व्यक्त संकुल प्राचार्य जितेन्द्र साव जी किए। सफल आयोजन के लिए बीइओ सर ने सभी को बधाई दिए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations