विधानसभा घेराव मे शामिल हुए खुज्जी विधानसभा के दिग्गज नेता चन्द्रिका प्रसाद डडसेना
त्वरित ख़बरें - टेमन बोरकर,छुरिया

छुरिया:  प्रधानमंत्री आवास योजना का हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने समेत राज्य सरकार की अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने बुधवार को विधानसभा भवन घेराव का ऐलान किया था। जिसके तहत खुज्जी विधानसभा के दिग्गज नेता चन्द्रिका प्रसाद डडसेना के साथ भाजपा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदर्शन में खुज्जी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। ये कार्यकर्ता  सुबह बसों व अन्य वाहनों से रायपुर के लिए कूच किए। प्रदर्शन में शामिल होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह दिखाया। फलस्वरुप खुज्जी विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं की वाहनें लगातार रायपुर के लिए कूच करते रही।विधानसभा घेराव में जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका डड़सेना ,भुनेश्वर प्रसाद साहू,शेखर भरदद्वाज,कांता साहू,टीकम साहू,सानू यदु,सोहंनकुंजाम,बलिराम सिन्हा,गवालराम,नूतंनराम साहू,खिलेस साहू,टूम्मन साहू व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations