विभागीय गोपनीयता अपराधियों संग साझा करना सोमानी थाना प्रभारी को पड़ा महंगा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख :- राजनंदगांव ग्राम मोहड में हुए अवैध खनन तथा मारपीट गोलीबारी जिस पर थाना बसंतपुर में केस पंजीबध्द किया गया है। उक्त प्रकरण के आरोपी के साथ निरीक्षक सत्य नारायण देवांगन थाना प्रभारी सोमानी द्वारा प्रकरण संबंधी विभागीय गोपनीय जानकारी साझा करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के फल स्वरुप निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन थाना प्रभारी सोमानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। तथा उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव थाना सोमानी को आगामी आदेश तक थाना सोमानी का प्रभार दिया गया है।

निलंबन के कार्यवाही के पश्चात निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे एवं तीनों गणना में उपस्थित रहेंगे। निलंबन अवधि में निरीक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations