वार्षिक अधिवेशन में दिखा महिला स्व सहायता समूहों का उत्साह :
त्वरित खबरे :

22 मार्च 2023

 दुर्ग / मुख्यमंत्री के ओएसडी  आशीष वर्मा की अध्यक्षता में पाटन के कुर्मी भवन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वार्षिक अधिवेशन 2023 का आयोजन किया गया। अधिवेशन की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण करते हुए राजकीय गीत से की गई।  वर्मा ने शासन के महत्वपूर्ण योजना में महिलाओं के भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला स्व सहायता समूहों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।

 उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत पाटन में अब तक कुल 2245 समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 26 हजार 125 महिला जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से 107 गौठानांे में 53 लाख 31 हजार 419 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन किया गया। बाड़ी के माध्यम से 2944 किं्वटल सब्जी का उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, अण्डा उत्पादन, हेचरी यूनिट, मशरूम उत्पादन किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों द्वारा अब तक कुल 3 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि की आमदनी कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य, खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता, मटका फोड एवं विभिन्न प्रकार के खेल में हिस्सा लिया। साथ ही   कृषि विभाग, पशु चिक्तिसा विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं बिहान समूहों द्वारा छत्तीसगढी व्यंजन का स्टॉल भी लगाया।

जनपद पंचायत पाटन के सीइओ  मुकेश कोठारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती श्वेता यादव, सहायक विस्तार अधिकारी सहित सभी बिहान स्व सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations